फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेक्टर-23 की खुली पार्किंग में होगी वाहनों की पासिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में ज्यादातर गैर परिवहन वाहनों का पंजीकरण डीलरों के जरिए ही हो रहा है इसलिए काफी कम संख्या में लोग अब गाड़ियों की पासिंग के लिए सेक्टर-42 पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने अब फैसला लिया है कि वाहनों की पासिंग अब से सेक्टर-23 और 24 की विभाजित सड़क की तरफ चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क के पास खुली पार्किंग में की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन के नए फैसले के तहत अब गैर परिवहन वाहनों की पासिंग सेक्टर-42 में नहीं होगी। नई जगह पर पासिंग एक जनवरी 2021 से हर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से लेकर 4 बजे और शनिवार को सुबह 10 से लेकर 1 बजे तक होगी। ट्रांसपोर्ट वर्ग के लिए ड्राइविंग टेस्ट एक जनवरी 2021 से मनीमाजरा के सर्कस ग्राउंड में हर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक होंगे। बता दें कि पिछले वर्ष अगस्त माह में ही नए वाहनों का पंजीकरण डीलरों के माध्यम से करने के प्रोजेक्ट को प्रशासन की तरफ से लागू किया गया था। इस समय पंजीकरण के अलावा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स का काम भी ऑटोमोबाइल डीलरों की तरफ से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें