फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांचवीं, 8वीं और 12वीं कक्षा में अब 31 तक दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में अब पांचवीं, 8वीं और 12वीं कक्षा में विद्यार्थी 31 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे। बोर्ड ने दाखिले के लिए तारीख आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पहले दाखिले के लिए 31 जुलाई आखिरी तारीख निर्धारित थी लेकिन बोर्ड के पास यह मामला सामना आया था कि अभी भी काफी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने स्कूलों में दाखिला नहीं लिया है। इसके बाद ही बोर्ड ने दाखिले की तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा बोर्ड ने मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए फीस जमा करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। विभाग के पोर्टल पर जाकर ही विद्यार्थी यह फीस जमा करवा सकेंगे। मान्यता जारी रखने के लिए संबंधित स्कूल 8 अक्तूबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद उनको 10 हजार रुपये लेट फीस भी जमा करवानी होगी, जिसके लिए 30 अक्तूबर तक उनको आवेदन करने का समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें