फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी उपलब्धि : मिनर्वा के चार सॉकर स्टार इंडियन नेशनल टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मिनर्वा अकादमी के चार खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। इसके मुकाबले नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुरू हो चुके हैं और भारत ने पहला मैच जीत लिया है।
विज्ञापन

मिनर्वा के मिड फील्डर आकाश तिर्की, स्ट्राइकर गगमसर गोयरी, डिफेंडर परमवीर और धनजीत अशंगबाम नेशनल जर्सी में हैं। वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
आरएफडीएल चैंपियन और नेक्स्ट जेन कप कांस्य पदक विजेता परमवीर अपनी असाधारण रक्षात्मक क्षमता को टीम में लेकर आए हैं। भारतीय अंडर-17 एशियाई कप टीम और प्रीमियर लीग युवा टीमों के खिलाफ उनका अनुभव अमूल्य होगा।
विज्ञापन

इस साल डीएफसी के साथ आई-लीग में पदार्पण करने वाले आकाश तिर्की का शानदार प्रदर्शन रहा है। वे भारत की अंडर-17 एएफसी एशियाई कप टीम के सदस्य रहे। वह उस टीम का भी हिस्सा थे, जिसने फुटबॉल दिग्गज रियल मैड्रिड के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला था।
गोल मशीन कहे जाने वाले स्ट्राइकर गगमसर गोयारी सैफ अंडर-19 कप में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मिनट में गोल करते हुए भारत को रोमांचक जीत दिलाई। आई-लीग की चैंपियन टीम के खिलाफ उनका पहला आई-लीग गोल उनके असाधारण कौशल का प्रमाण है।
अंडर-17 एएफसी एशियाई कप टीम के एक अन्य सदस्य धनजीत अशंगबाम राष्ट्रीय टीम के लिए चुने गए मिनर्वा के चौकड़ी को पूरा करते हैं। उन्होंने अपने खेल को अच्छे स्तर पर पहुंचाया है। इसकी बदौलत उन्हें भारतीय टीम में चुना है। मिनर्वा को अपने लड़कों पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें रंग दिखाया है। अब उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने का समय आ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें