फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खुशखबरी: 12वीं के बराबर हुआ दो साल का डिप्लोमा कोर्स

Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
हजारों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड, पंचकूला से संबद्ध दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के 10+2 कोर्स के बराबर घोषित किया है। इससे हर साल दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को पूरा करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को अलग-अलग विभागों के लिए आयोजित नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि डिप्लोमा कोर्स उन भर्तियों के लिए काम आएंगे, जहां विभिन्न विभागों की ओर से भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या इसके समकक्ष मांगी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों के लिए हजारों युवाओं के लिए बढ़ी रोजगार संभावना

- फोटो : अमर उजाला
महानिदेशक ने बताया कि इससे पहले हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के डिप्लोमा को रोजगार के लिए 10+2 के समकक्ष नहीं माना जाता था। इस कारण कई नौकरियों में नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होते थे और उनके लिए रोजगार के लिए भी दिक्कतें पेश आती थीं।

​साकेत कुमार ने बताया कि डिप्लोमा को 10+2 के समकक्ष मानने का इसलिए निर्णय लिया गया है क्योंकि डिप्लोमाधारी कौशल या दक्षता के मामले में 10+2 की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त उम्मीदवारों की तुलना में किसी भी मायने में कम नहीं हैं। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों को अब सरकारी नौकरियों में भर्ती का बराबरी से अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें