फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ पर बवाल: बिना बताए भरे सैंपल, सीएम ने लगाई अफसरों को फटकार

Sun, 11 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
mewat beef contriversy - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेवात में बिरयानी में बीफ की शिकायत को लेकर भरे गए सैंपल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में अफसरों के साथ-साथ गो सेवा आयोग को भी सख्त हिदायत दी है। ये सैंपल सरकार के संज्ञान में लाए बिना भरे गए। इस पर विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री इस मामले पर सियायत नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी ने फर्जी गोरक्षकों के मामले में सख्त बयान दिए थे। वहीं, मेवात मामले पर हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि सियासी रंग न दिया जाए।

बिरयानी में बीफ के सैंपल की जांच के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा। जांच में कुछ सैंपल में बीफ की पुष्टि भी हुई है। इस मामले में शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार पर सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरयानी नमूनों में बीफ, सैंपल की जांच में हुई पुष्टि

Beef Controversy - फोटो : Demo Pic
बता दें कि मेवात जिले के कुछ कस्बों के बाजारों में बिक रही बिरयानी में बीफ (गो मांस) मिला है। हिसार के लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की जांच लैब से इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से इस बारे में अधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। नाम न छापने की शर्त पर विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने बताया है कि मेवात से यहां जांच के लिए लाए गए सात सैंपल में से पांच पॉजिटिव पाए गए हैं। 

इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय ने सरकार के पास भेज दी है। गौरतलब है कि मेवात के बाजारों में गोरक्षा के लिए गठित विशेष टास्क टीम ने छापेमारी कर सैंपल लिए थे। ये सैंपल लगातार गो सेवा आयोग द्वारा जांच की मांग उठाए जाने के बाद लिए गए थे। इनमें से ही लिए गए सात सैंपल विश्वविद्यालय में भेजे गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें