फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अनिल शर्मा से ईआरएसएस के नोडल ऑफिसर का प्रभार भी वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फायर ऑफिसर अनिल शर्मा की मुसीबतें बढ़ती जा रहीं हैं। बीते शुक्रवार को अनिल शर्मा से इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) का प्रभार भी वापस ले लिया गया है। इससे पूर्व अनिल शर्मा से सेक्टर-38 फायर स्टेशन का प्रभार भी वापस ले लिया गया था।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि चीफ फायर ऑफिसर अनिल गर्ग ने अनिल शर्मा को कई मामलों में चार्जशीट किया है। अनिल शर्मा के पास सेक्टर-11 व 38 के फायर स्टेशन का प्रभार था। वहीं सेक्टर-9 स्थित ईआरएसएस के नोडल ऑफिसर भी थे। फायर ऑफिसर अनिल शर्मा के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है। वहीं कुछ मामलों में फायर ऑफिसर दोषी भी करार घोषित हो चुके हैं। उसके बाद चीफ फायर ऑफिसर ने कार्रवाई करते हुए अनिल शर्मा से सेक्टर 38 फायर स्टेशन का प्रभार छीन लिया था। उसके बाद निगम ने ईआरएसएस का प्रभार भी अनिल शर्मा से छीन लिया गया है।
इस बारे में अनिल गर्ग, चीफ फायर ऑफिसर, फायर ब्रिगेड विभाग ने कहा कि हां, कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें अनिल शर्मा से ईआरएसएस का प्रभार वापस लिया गया है।
विज्ञापन

चीफ फायर ऑफिसर ने किया है चार्जशीट
चीफ फायर ऑफिसर अनिल गर्ग ने अनिल शर्मा को अलग-अलग मामलों में चार्जशीट किया है। इनमें पूर्व फायर स्टेशन ऑफिसर एसके गोसाईं की तीमारदारी में विभाग की गाड़ी मोहाली भेजने व कर्मचारियों को वहां तैनात करने, फायर ब्रिगेड के वाहनों का रोड टैक्स माफ होने के बावजूद निगम पर दबाव बनाकर टैक्स भरवाने, एसटीओ के कोर्स के लिए फायरमैन के पद पर रहते हुए खुद को लीडिंग फायरमैन बताने के अलावा अपने ही विभाग व कर्मचारियों के खिलाफ झूठी शिकायत देने के मामले शामिल हैं। एसटीओ के कोर्स के लिए पद में की गई धोखाधड़ी के मामले में एडिशनल कमिश्नर तिलकराज की जांच में अनिल शर्मा दोषी पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें