फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अतिथि अध्यापकों की महा आक्रोश रैली 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अतिथि अध्यापक संघ की महा आक्रोश रैली 25 जून को कुरुक्षेत्र में होगी। अतिथि अध्यापक संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष पारस शर्मा ने बताया कि 25 जून को कुरुक्षेत्र के जिंदल चौक पर मुख्यमंत्री के आवास पर अतिथि अध्यापक इकट्ठा होंगे। संघ के प्रदेश महासचिव राजीव चंदा खेड़ी ने बताया कि अतिथि अध्यापकों के साथ हरियाणा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। 2018 में अतिथि अध्यापकों की समान वेतन की मांग मानी गई और मुख्यमंत्री ने स्वयं घोषणा की। फाइल चली, लेकिन पत्र जारी नहीं हुआ। 2019 में एक्ट बनने के बाद सर्विस रूल्स की बात मुख्यमंत्री ने मानी और घोषणा की। लेकिन पत्र जारी नहीं हुआ। संघ ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते हरियाणा सरकार ने हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें