फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'रॉ' पता लगाएगी, कहां है राम रहीम के सारे राज जानने वाली 'हनीप्रीत'?

Tue, 12 Sep 2017 09:39 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
विज्ञापन
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ‘राजदार’ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश के लिए हरियाणा सरकार ने अब देश की इंटरनेशनल खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ (रिसर्च एंड एनैलिसिस विंग) की मदद मांगी है। गौरतलब है कि रॉ का नेटवर्क दुनिया के  अधिकतर देशों में फैला हुआ है। इतना ही नहीं, हरियाणा पुलिस ने नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा है। नेपाल पुलिस ने तलाश के लिए हरियाणा पुलिस को मदद पूरा भरोसा दिलाया है। नेपाल पुलिस ने खुफिया एजेंसियों को हनीप्रीत की तलाश के लिए अलर्ट भी कर दिया है। 
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस हनीप्रीत की तलाश में फिलहाल इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि हनीप्रीत यूपी के लखीमपुर खीरी इलाके से नेपाल में प्रवेश कर गई है। बार्डर पर मिली पंजाब नंबर की लग्जरी गाड़ी और वहां एक रिक्शा चालक का यह बयान कि उसने एक महिला और दो पुरुषों को नेपाल बार्डर की ओर जाते देखा है, से इस संभावना को बल मिल रहा है।

पुलिस के पास खुफिया एजेंसियों का यह भी इनपुट है कि हनीप्रीत नेपाल के रास्ते किसी दूसरे देश में जाना चाहती है। इसका कारण यह है कि देश में हनीप्रीत का लुकआउट नोटिस जारी है। यहां किसी भी एयरपोर्ट में वह पकड़ी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हनीप्रीत की जान को खतरा

Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
गिरफ्तारी के बाद कई राज होंगे उजागर
हनीप्रीत वर्ष 2011 से डेरामुखी के ज्यादा नजदीक आई। वह डेरामुखी के हर छोटे-बड़े राज से वाकिफ है। इतना ही नहीं, एमएसजी सीरीज वाली फिल्मों के जरिए डेरे का काला धन भी सफेद करने का तिकड़म हनीप्रीत ने ही लड़ाया था। इसके अलावा डेरामुखी को दोषी करार देने के बाद उसे भगाने की साजिश में हनीप्रीत ही महत्वपूर्ण कड़ी थी। पुलिस उसे इस साजिश का मास्टरमाइंड मान रही है। ऐसे कई राज से पर्दा उठाने के लिए हनीप्रीत का मिलना पुलिस के लिए बेहद जरूरी है। 

हनीप्रीत की जान को खतरा
खुफिया एजेंसियों का यह भी इनपुट है कि राजदार होने की वजह से हनीप्रीत को डेरा तंत्र से जान का भी खतरा है। हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि हनीप्रीत की तलाश के लिए अब कई बड़ी एजेंसियों से भी संपर्क किया गया है, नेपाल पुलिस भी संपर्क में हैं और वहां भी उसकी तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें