फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत जल्द खुलेगा सनेटा में हुई चोरी का राज

Tue, 24 Dec 2013 09:25 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सनेटा में एक साल पहले बागड़िया कबीले के परिवार से हुई लूट का राज अब खुल जाएगा। थाना सोहाना पुलिस इसी मामले में पांच आरोपियों को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।
विज्ञापन


उन्हें सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस मनोज उर्फ गोलू, खुशनीर, काजिम, इल्ला एवं कुलविंदर को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। इन्हें कुछ दिन पहले राजपुरा पुलिस ने लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया था।

राजपुरा पुलिस की पूछपाछ में आरोपियों ने गांव सनेटा में भी लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली थी। जैसे ही पुलिस को इस बारे में सूचना मिली, सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


थाना सोहाना पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह राज्य के अन्य जिलों में भी काफी सक्रिय था।

गिरोह के मेंबरों पर राजपुरा, जगराओ और फाजिल्का में भी लूट के केस दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में जिले में हुई अन्य चोरियों का राज भी खुलेगा।

परिवार पर हमला कर महिलाओं के जेवर लूटे थे
आरोपियों ने सनेटा के बागड़िया कबीले के एक परिवार पर सितंबर 2012 में रात के समय कातिलाना हमला किया था। इस दौरान परिवार के लोग सो रहे थे।

हमले में परिवार के अधिकतर पुरुष घायल हो गए थे। फिर वे परिवार की महिलाओं के सोने तथा चांदी के गहने लूट कर ले गए थे।

थाना सोहाना पुलिस ने परिवार के मुखिया झंडा सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया था कि आरोपी सोने के 10 तोले एवं डेढ़ किलो चांदी के गहने लूट गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें