फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अधिकारियों को भी ड्रा के जरिए मिलेंगे सरकारी आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अफसरों को सरकारी आवास आवंटन में ड्रा की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रशासन ने यह प्रक्रिया आवासों के आवंटन में ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए किया है। मंगलवार को प्रशासन के मकान आवंटन विभाग ने पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रा का आयोजन किया और श्रेणी के अनुसार आवासों का आवंटन किया।
विज्ञापन

दिसंबर 2019 में खाली मकानों में ग्राउंड फ्लोर के आवासों को मेडिकल ग्राउंड पर आवंटित किया गया। इनकी संख्या आठ रही। मंगलवार को हुए ड्रा के आयोजन में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग और विशेष सचिव एसडीएम ईस्ट सुधांशु गौतम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इससे मकान आवंटन में ज्यादा पारदर्शिता रहेगी। बताया कि ड्रा के जरिए हर माह आउट आफ टर्न मकानों का आवंटन किया जाएगा। ड्रा में अमनदीप कौर, सतनाम सिंह, जगदीप सिंह, गुलशन चावला को टाइप 10 का पुराना मकान सेक्टर 22 में आवंटित किया गया। वहीं, अमित कुमार को टाइप 11 का मकान सेक्टर 23, सुरिंदर कौर को टाइप 11 सेक्टर 11, हरमोहन कौर को टाइप 12 मकान सेक्टर 15 और पंकज आनंद को टाइप टाइप 13 का मकान सेक्टर 22 में आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें