शहर के लोगों को अब घर बनाने में मुश्किल नहीं आएगी। प्रशासन ने लोगों को सही रेट पर रेत एवं बजरी मुहैया कराने के लिए अनूठी पहल की है।
इसके तहत बनूड़ अनाज मंडी में एक सेल प्वाइंट खोलने का फैसला लिया गया है, जहां पर सरकारी रेट पर लोग रेत-बजरी खरीद पाएंगे।
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सेल प्वाइंट के लिए स्पेशल नोडल ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। सेल प्वाइंट की निगरानी सचिव मार्केट कमेटी एवं सुपरवाइजर करेंगे। सेल प्वाइंट पर टेलीफोन की सुविधा भी रहेगी। कोई भी व्यक्ति जो रेत-बजरी खरीदना चाहता है। वह फोन पर भी अपना आर्डर बुक करा सकेगा।
प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में यह पक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद लोगों को काफी फायदा होगा। जिक्रयोग है कि शहर फ्यूचर सिटी के रूप में बस रहा है। हर जगह निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। मौजूदा समय में बजरी एवं रेत प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा काफी ऊंचे मूल्य पर बेचे जा रहे हैं।
जिससे लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ती है। इसके अलावा जब तक रेत-बजरी घर नहीं पहुंचती। तब तक लोगों की चिंता अलग से उठानी पड़ती है। जबकि सेल प्वाइंट खुलने पर यह चिंता बिल्कुल खत्म हो जाएगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
डीसी तजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने कहा सरकार के आदेशों पर सेल प्वाइंट बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। सेल प्वाइंट पर लोगों को रेत बजरी सही रेटों पर मिलेगी।