फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कोरोना हॉटस्पॉट जोन में गए तो मोबाइल में बजेगी घंटी, सभी सामाजिक-धार्मिक समारोह रद्द

Sat, 11 Apr 2020 12:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लोगों को कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से रोकने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इसमें लोगों को अपने मोबाइल में एक एप डाउनलोड करना होगा। इसके माध्यम से जैसे ही लोग हॉट स्पॉट जोन में जाएंगे तो अलार्म बजने लगेगा। शनिवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर इस एप को लांच करेंगे।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर व नोडल ऑफिसर अनिल गर्ग ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। यह हमारे लिए अच्छी खबर है, लेकिन अभी भी काफी संख्या में लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। ये लोग घर से बाहर न जाएं और स्वस्थ व्यक्ति इसके संपर्क में न आएं, इसके लिए एक एप तैयार किया है। एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद संबंधित व्यक्ति की जियो फेंसिंग हो जाएगी।

उसके बाद वह व्यक्ति हॉट स्पॉट जोन में जाएगा तो तत्काल उसके मोबाइल पर एक अलार्म बजने लगेगा। साथ ही उस एरिया का हॉट स्पॉट जोन भी पता चल जाएगा। सूचना मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति दूसरे रास्ते से निकल जाएगा। वहीं, होम क्वारंटीन किए गए लोग अपने परिक्षेत्र से बाहर निकलेंगे तो भी अलर्ट आ जाएगा। यह लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने की एक पहल है। इसका ट्रायल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर निगरानी

पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को यूटी सचिवालय के वॉर रूम में ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा ने प्रशासक को बताया कि केंद्र सरकार ने अप्रैल महीने में आने वाले त्योहारों के दौरान सभी सामाजिक, धार्मिक समारोहों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। चंडीगढ़ इन आदेशों का सख्ती से पालन करेगा। बैठक में नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि मंडी में लगने वाली भीड़ को कुछ हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।

इसके अलावा सेक्टर-39 में भी कुछ थोक व्यापारियों को शिफ्ट करने का काम जारी है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर के जरूरतमंदों तक शुक्रवार को 55,800 खाने के पैकेट बांटे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के लिए इंटीग्रेटेड कोविड-19 मैनेजमेंट प्लान तैयार है, जिसमें पीजीआई, जीएमएसएच और जीएमसीएच के प्रमुखों की मदद ली गई है। प्रशासक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।

गांव-कॉलोनियों में प्राथमिकता से हो स्क्रीनिंग
बैठक में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि कॉलोनियों और गांव में लोगों की स्क्रीनिंग प्राथमिकता के तौर पर किया जाए। इसके लिए अन्य टीमों की भी मदद ली जा सकती है। उन्होंने सीटीयू को आदेश दिए कि बसों को इस काम में लगाया जाए, ताकि डॉक्टरों की टीमों को मदद मिल सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जांच के दौरान पूरी तरह से स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें