चंडीगढ़ की किस सड़क पर जाम लगा है, डायवर्जन हुआ है या वाहन की तय स्पीड लिमिट कितनी है, अब यह सभी जानकारियां आपको गूगल देगा। यातायात विभाग ने गूगल के साथ इस संबंध में करार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि एंड्रायड फोन में वाहन की रफ्तार और विभाग की ओर से तय रफ्तार एक साथ दिखेगी लेकिन आईफोन में वाहन चालक को अपनी रफ्तार नहीं दिखेगी। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि अभी एलएमवी वाहनों के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है क्योंकि कार चालक ज्यादातर नेविगेशन का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा नेविगेशन में जाम, निर्माण कार्य और सड़क डायवर्ट की जानकारी भी नेविगेशन में मिलेगी।
डीएसपी जसविंदर ने बताया कि तय लिमिट से स्पीड ऊपर जाएगी तो नेविगेशन में ऑरेंज कलर शो करेगा। जसविंदर सिंह ने बताया कि काफी समय से गूगल से इसको लेकर बात चल रही थी लेकिन बुधवार को करार हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी व्हीकल कैटेगरी को लेकर टाइअप करेंगे जिसमें बाइक से लेकर बसों के लिए व्यवस्था होगी।