फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब पंजाब एफसी के लिए खेलेंगे एजेक्वील विडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एफसी ने 2024-25 सीजन के लिए अर्जेंटीनी मिडफील्डर नॉर्बर्टो एजेक्विज विदाल को अपने पांचवें विदेशी खिलाड़ी के रूप में आज करार की घोषणा की है। अर्जेंटीनी खिलाड़ी ने आखिरी बार इंडोनेशियाई शीर्ष स्तर की टीम पर्सिटा तंगेरंग के लिए खेला था।
विज्ञापन

29 वर्षीय विदाल का जन्म अर्जेंटीना के बाहिया ब्लांका में हुआ था। वह मुख्य रूप से एक आक्रामक मिडफील्डर या विंगर के रूप में खेलते हैं। उन्होंने अपने पेशेवर कॅरिअर की शुरुआत 2011 में अपने गृहनगर के क्लब ओलिंपो से की थी। उन्होंने इस क्लब के साथ आठ साल बिताए और क्लब के लिए 45 मैचों में तीन गोल किए। इस अवधि के दौरान उन्हें अर्जेंटीना के एटलेटिको इंडिपेंडिएंते, इक्वाडोर के डेलफिन एससी और उरुग्वे के एटलेटिको जुवेंटुड को लोन पर भेजा गया।2019 में उन्होंने अर्जेंटीनी प्राइमेरा बी साइड सैन मार्टिन एसजे के लिए साइन किया और अगले साल एटलेटिको अल्वाराडो का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने 37 मैचों में पांच गोल किए। इसके बाद उन्होंने एक छोटा कार्यकाल इंडिपेंडिएंते रिवादाविया के साथ बिताया। फिर 2022 में इंडोनेशियाई क्लब पर्सिटा तंगेरंग के लिए साइन किया। उन्होंने क्लब के लिए दो सीजन में 60 मैचों में 17 गोल किए।
पंजाब एफसी के तकनीकी निदेशक निकोलाओस टोपालीआतिस ने साइनिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि हम आगामी सीजन के लिए विदाल को अपनी टीम में शामिल करके उत्साहित हैं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, जो हमारे मिडफील्ड में अधिक गति और रचनात्मकता जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें