फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पूरे दिन छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश...आज हो सकती है बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। कई बार ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन दिनभर बादल लुकाछिपी खेलते रहे। शाम को भी ठंडी हवाएं चलीं और घने बादल छाए लेकिन खबर लिखे जाने तक बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

बारिश नहीं होने का असर तापमान पर नजर आया। शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र ने बुधवार को भी बादल छाने और शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस मानसून सीजन में बारिश अब तक सामान्य से कम हुई है। एक जून से लेकर मंगलवार शाम 5:30 बजे तक कुल 511.8 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 19 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें