फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सफलता: अब शरीर में जाकर हर दवा शत-प्रतिशत घुलेगी, मर्ज को भी दूर करेगी

Sun, 18 Jul 2021 02:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। अब कोई भी दवा इंसान के शरीर में जाकर 100 फीसदी तक घुलेगी। इससे दवा और भी ज्यादा प्रभावकारी होगी। इस विषय में शोध 2013 में शुरू हुआ था। अब पेटेंट को मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी को एक और सफलता मिली है। शरीर में जाने के बाद जो दवाएं नहीं घुल पाती थीं, अब वह आसानी से घुल जाएंगी और मर्ज को दूर करेंगी। इसके लिए रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एसके मेहता ने फॉर्मूला तैयार किया और उसका पेटेंट करवाया है, जिसको मंजूरी मिल गई है। इसको सोफोरोलिपिड एनएलसी डिजाइन का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


सैफ लैब के पूर्व निदेशक प्रो. एसके मेहता की शोधार्थी डॉ. रोहिणी कंवर ने इस पर शोध किया और वर्ष 2017 में इसे पेटेंट करवाने के लिए आवेदन किया। डॉ. रोहिणी कंवर वर्तमान में एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रो. मेहता ने बताया कि इस विषय पर शोध वर्ष 2013 में शुरू हुआ था। अब पेटेंट को मंजूरी मिल गई है।

दवाओं को पानी में घोलने के लिए चार चीजों का प्रयोग किया गया है। इन चारों चीजों का शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। बताया कि यह आविष्कार न केवल चिकित्सीय प्रभावकारिता को बढ़ाने वाला है, बल्कि उपलब्ध दवा-वितरण नैनो मॉड्यूल से संबंधित जैव-अनुकूलता मुद्दों को हल करने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें