फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 मई तक भर सकेंगे बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन ने बिजली का बिल भरने की आखिरी तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 15 मई कर दी है। प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि शहरवासी बिजली और पानी का बिल ऑनलाइन, संपर्क मोबाइल एप और क्यूआर कोड के माध्यम से जमा कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्रशासन की वेबसाइट पर दी गई है। इससे पहले विभाग ने फैसला किया था कि मौजूदा परिस्थितियों के लिए हर घर में जाकर बिजली मीटर की रीडिंग लेना भी मुश्किल है। ऐसे में बिजली विभाग की तरफ से फैसला लिया गया कि बिजली का बिल रीडिंग के आधार पर नहीं बल्कि औसत के हिसाब से दिया जाएगा। हालांकि, चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली विभाग ने क्षेत्र के हिसाब से 10 व्हाट्सएप नंबर जारी किए थे, ताकि अगर कोई भी शहरवासी अपने बिजली का बिल रीडिंग के हिसाब से ही चाहता है तो वह संबंधित एरिया के एसडीओ को अपने मीटर की रीडिंग की फोटो खींचकर भेज सके, ताकि उसको देखने के बाद बिल तैयार किया जा सके। इससे पहले बिजली विभाग की तरफ से जारी आदेशों में यह भी घोषणा की गई थी कि शहर के इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के बिल पर लगने वाले फिक्स चार्जेस को फिलहाल जून 2020 तक टाल दिया गया है। आदेशों के अनुसार 24 मार्च 2020 से लेकर 30 जून 2020 तक जारी होने वाले बिजली के बिलों में फिक्स चार्जेस नहीं लगाए जाएंगे। हालांकि, इन्हें जून के बाद आने वाले बिजली के बिलों में किस्तों के हिसाब से रिकवर किया जाएगा। जुलाई के बाद तीन किश्तों में इन फिक्स चार्जेस को बिजली विभाग वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें