फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर मुलाकात 17 मई तक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड-19 के प्रभाव को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार की ओर से संपूर्ण भारतवर्ष में लॉकडाउन की अवधि को पुन: बढ़ाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, चंडीगढ़ के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों (लुधियाना, चंडीगढ़, एवं अंबाला) और सभी डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में मुलाकात का समय 17 मई तक स्थगित रहेगा। सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह पासपोर्ट सेवाओं के लिए मुलाकात का समय 19 मई या उसके बाद किसी भी कार्यदिवस के लिए निर्धारित कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिन्होंने पासपोर्ट सेवाओं के लिए मुलाकात का समय 19 मई से पहले का लिया है वह भी 19 मई या उसके बाद किसी भी समय रख सकते हैं। आवेदक इस वर्ष जितनी बार चाहें उतनी बार मुलाकात के समय को पुनर्निर्धारित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें