फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत, अब पीजीआई में अज्ञात मरीजों की आसानी से हो सकेगी पहचान

Tue, 24 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
विज्ञापन
अज्ञात मरीजों की पहचान के लिए पीजीआई ने उपाय तलाशने शुरू कर दिए हैं। संस्थान ने मरीजों की फोटो सहित डिटेल वेबसाइट पर डालने का फैसला किया है। इससे अज्ञात मरीजों की पहचान आसान हो जाएगी। कोई भी व्यक्ति पीजीआई की वेबसाइट पर जाकर मरीजों की पूरी लिस्ट और फोटो देखकर उनकी पहचान कर सकता है। संस्थान ने इसके लिए सिस्टम डेवलप कर दिया है। इसमें मरीजों की डिटेल के साथ कुछ नंबर भी दिए गए हैं। इन नंबरों पर मरीजों से संबंधी जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


 अब तक पीजीआई के पास ऐसा कोई भी सिस्टम नहीं था, जिसके जरिए अज्ञात मरीजों की पहचान की जा सके। संस्थान के ट्रॉमा सेंटर व इमरजेंसी में अक्सर दुर्घटना में घायल मरीज आते रहते हैं। जब वे अस्पताल आते हैं तो वह गंभीर हालत में होते हैं। ऐसी स्थिति में वह अपनी जानकारी नहीं दे पाते हैं। उनके पास न पहचान पत्र या आई कार्ड न होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाती है। पीजीआई में उनका इलाज शुरू हो जाता है, लेकिन उनकी ठीक तरीके से देखभाल नहीं हो पाती। इससे मरीजों की परेशानी तो बढ़ती है, साथ ही स्टाफ की भी। ट्रॉमा सेंटर का एक कर्मचारी उनकी देखरेख में जुट जाता है।

ऐसे पहुंचें अज्ञात मरीजों तक 
अज्ञात मरीजों की तलाश के लिए लोगों को पीजीआई की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर अन्नोन पेशेंट का लिंक होगा। इस पर क्लिक करते ही मरीजों की फोटो के साथ डिटेल खुल जाएगी। इसमें मरीजों की तस्वीर और उनके पंजीकरण की तिथि (जब वे अस्पताल में लाए गए थे) एवं विशेष स्वास्थ्य पहचान संख्या को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। पीजीआई ने 18 मई को एक अज्ञात मरीज की डिटेल फोटो सहित डाल भी दी है। पेशेंट कहां पर एडमिट है, इसकी भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


सबसे पहले एम्स ने शुरू किया था
इस सकारात्मक कदम की शुरुआत सबसे पहले एम्स ने शुरू की थी। एम्स की वेबसाइट पर अज्ञात मरीजों की डिटेल डाली जा रही है। हालांकि एम्स ने भी पिछले हफ्ते से ही इसकी शुरुआत की थी। अब पीजीआई ने इस कदम की शुरुआत कर दी है। इससे मरीजों के साथ उन परिजनों को भी मदद मिलेगी, जिन्हें अपनों की सूचना नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें