इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 20 फरवरी से इंडिगो विमानन कंपनी की ओर से हैदराबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जा रही है।
इस फ्लाइट से पहुंचने में ढाई घंटे का समय लगेगा। विमानन कंपनी के स्टेशन मैनेजर ने बताया कि डायरेक्ट फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
यह सुबह के समय हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुंचेगी और फिर वापस हैदराबाद के लिए रवाना की जाएगी। इससे हैदराबाद और चंडीगढ़ दोनों शहर के लोगों को बड़ा फायदा होगा।