फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब पंचकूला के सिविल अस्पताल में भी हो सकेगी पैथोलॉजी, त्वचा और मनोचिकित्सा में डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डीएनबी डिग्री के कार्यक्रमों को दी स्वीकृति
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी को दूर करने के लिए व स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिविल अस्पताल, सेक्टर-6, पंचकूला में पैथोलॉजी, डर्मेटोलॉजी (त्वचा), मनोचिकित्सा और अस्पताल प्रशासन में डीएनबी डिग्री कार्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दी है।
वर्तमान में, प्रदेश के 12 अस्पतालों में विभिन्न चिकित्सा विशिष्टताओं में सात डिग्री और आठ डिप्लोमा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित हैं, जिनमें प्रति वर्ष कुल 81 सीटें हैं। अब तक, 148 छात्रों ने इन कार्यक्रमों में दाखिला लिया है। उल्लेखनीय है कि 50 प्रतिशत सीटें राज्य के सेवारत उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जिससे प्रदेश के लोगों के लिए विशेष सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनबी मनोचिकित्सा कोर्स मेडिकल स्नातकों को विशेष प्रशिक्षण देगा, जिससे वे गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होंगे। डीएनबी डर्मेटोलॉजी (त्वचा) में त्वचा और यौन संचारित संक्रमणों के बारे में व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएनबी अस्पताल प्रशासन कुशल अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवा वितरण पर ध्यान केंद्रित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें