ईंधन के बदलते रेट्स को देखते हुए सिटी की पेट्रोलियम कंपनियों ने अपने आउटलेट्स पर रेट्स के डिस्प्ले के लिए एलईडी लगवा दी है। चंडीगढ़ में इँडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल 41 पंप हैं। इसमें से 19 पेट्रोल पंप आईओसी के हैं। पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल के रेट्स में अंतर क्रूड आयल के रेट और डालर और रुपये के एक्सचेंज रेट में आए अंतर के अनुसार निकाला जा रहा है। चंडीगढ़ में सोमवार को पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई अंतर नहीं आया।
पंजाब राज्य कार्यालय के महाप्रबंधक संदीप जैन ने कहा कि डायनेमिक रेट के बारे में पेट्रोलियम कंपनियां ग्राहकों को जागरूक कर रही हैं। जिससे किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि सिटी के रिटेल आउटलेट्स पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को दैनिक मूल्य निर्धारण के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आईओसी के सभी पेट्रोल पंप पर एलईडी लगा दी गईं हैं और पोस्टर भी लगाए गए हैं।
चंडीगढ़ सेक्टर-33 में दी ग्राहकों को जानकारी
चंडीगढ़ के सेक्टर-33 में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को मूल्य के संबंध में जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि विभिन्न स्रोत जैसे तेल कंपनियों की वेबसाइट, अपने मोबाइल तथा वेब आधारित एप्लीकेशनों से प्राप्त की जा सकती है। इसमें मूल्य प्रदर्शित करके ग्राहकों को मूल्य की जानकारी के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइटों के संबंध में शिक्षित करके वर्तमान में हरेक रिटेल आउटलेट्स के लिए मूल्य से संबंधित सूचना मोबाइल एप्लीकेशन (फ्यूलञ्चआईओसी) और इंडियन ऑयल की कारपोरेट वेबसाइट पर उपलब्ध है।