फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्राहकों को बनाया जाएगा ‘डायनेमिक’, नहीं लगेंगी पेट्रोल की लाइन

Tue, 02 May 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एलईडी पर अपडेट होंगे ईंधन के रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ईंधन के बदलते रेट्स को देखते हुए सिटी की पेट्रोलियम कंपनियों ने अपने आउटलेट्स पर रेट्स के डिस्प्ले के लिए एलईडी लगवा दी है। चंडीगढ़ में इँडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल 41 पंप हैं। इसमें से 19 पेट्रोल पंप आईओसी के हैं। पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल के रेट्स में अंतर क्रूड आयल के रेट और डालर और रुपये के एक्सचेंज रेट में आए अंतर के अनुसार निकाला जा रहा है। चंडीगढ़ में सोमवार को पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई अंतर नहीं आया। 
विज्ञापन


पंजाब राज्य कार्यालय के महाप्रबंधक  संदीप जैन ने कहा कि डायनेमिक रेट के बारे में पेट्रोलियम कंपनियां ग्राहकों को जागरूक कर रही हैं। जिससे किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि सिटी के रिटेल आउटलेट्स पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को दैनिक मूल्य निर्धारण के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आईओसी के सभी पेट्रोल पंप पर एलईडी लगा दी गईं हैं और पोस्टर भी लगाए गए हैं। 

चंडीगढ़ सेक्टर-33 में दी ग्राहकों को जानकारी
चंडीगढ़ के सेक्टर-33 में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को मूल्य के संबंध में जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि विभिन्न स्रोत जैसे तेल कंपनियों की वेबसाइट, अपने मोबाइल तथा वेब आधारित एप्लीकेशनों से प्राप्त की जा सकती है। इसमें मूल्य प्रदर्शित करके  ग्राहकों को मूल्य की जानकारी के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइटों के संबंध में शिक्षित करके वर्तमान में हरेक रिटेल आउटलेट्स के लिए मूल्य से संबंधित सूचना मोबाइल एप्लीकेशन (फ्यूलञ्चआईओसी) और इंडियन ऑयल की कारपोरेट वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

औसत के आधार पर होंगे रेट्स

- फोटो : amar ujala
कंपनियों में दो पैसे का है अंतर
आईओसी की एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी के ईंधन के दामों में दो पैसे का अंतर है। उन्होंने बताया कि बीपीसी और इंडियन आयल के ईंधन के दाम एकसमान हैं और एचपीसीएल के दाम में दो पैसे का अंतर है। 

औसत के आधार पर होंगे रेट्स
पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के रेट क्रूड के औसत के आधार पर निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में 1 मई को जो रेट आया वह पिछले 14 दिन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड का औसत दाम, डालर और रुपये के औसत और अन्य टैक्स के साथ निकाला गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए बाकायदा एक फार्मूला है, जिसमें कई टैक्स औसत रेट पर लगाए जाते हैं। 

एसएमएस के माध्यम से मूल्य की जानकारी
इंडियन ऑयल द्वारा पहले से ही ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है और किसी भी रिटेल आउटलेट पर मूल्य की सूचना 9224992249 पर निम्नानुसार एसएमएस भेज कर प्राप्त की जा सकती है।

ग्राहक कर सकेंगे स्वच्छता का मूल्यांकन
आईओसी ने चंडीगढ़ में एक मोबाइल एप लांच किया है। जिसके माध्यम से कोई ग्राहक किसी रिटेल आउटलेट के रखरखाव और स्वच्छता का मूल्यांकन कर सकता है। ग्राहकों द्वारा किए गए आकलन के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसकी लांचिग  पंजाब राज्य कार्यालय के महाप्रबंधक संदीप जैन ने चंडीगढ़ के सेक्टर-33 के पेट्रोल पंप पर की। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें