फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब एक स्कैन में मिलेगी वाहन और चालक की पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जल्द लॉन्च होगा सेफ ट्रैक वे, सुरक्षा के लिए तैयार की तकनीक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। शहर में वाहनों से सफर करने वालों की सुरक्षा के लिए जल्द नई तकनीक शुरू होने जा रही है। आईआईटी रोपड़ के स्टार्टअप के तहत सेफ ट्रैक वे तैयार किया है। इसके जरिए वाहन और चालक की पहचान करना आसान होगा। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप का स्टॉल लगाने पहुंचे योगेश ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को चंडीगढ़ में लाने के लिए मीटिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अक्सर किसी अपराध या दुर्घटना के बाद वाहन की लोकेशन और नंबर के जरिए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचने में काफी समय लगता है। सेफ ट्रैक वे से यह प्रक्रिया तेज हो सकेगी। इसके तहत एक विशेष आईडी कार्ड बनाया जाएगा, जिसमें स्कैनर होगा। इसे स्कैन करने पर संबंधित व्यक्ति की जानकारी सामने आ जाएगी। यह व्यवस्था आधार कार्ड से लिंक होगी।
विज्ञापन


इस तकनीक का फायदा यूनिवर्सिटी, स्कूल, अन्य संस्थानों को भी मिल सकता है। शहर के ऑटो और ई-रिक्शा को भी इसके तहत वेरिफाई किया जाएगा। सिस्टम में 45 दिन तक का डाटा सुरक्षित रखा जा सकेगा। योगेश के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर बैठक हो चुकी है। जल्द ही ट्रायल रिपोर्ट भी जमा की जाएगी। आपात स्थिति में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट तक सूचना पहुंचाने की सुविधा होगी। पीड़ित का फोन बंद होने पर भी परिजनों को संबंधित वाहन चालक की पहचान मिलने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें