फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुलाएं ऑटो

Fri, 07 Nov 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब शहर के लोगों को ऑटो रिक्शे के लिए सिग्नल पर इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। टैक्सी की तरह ही लोग ऑटो भी ऑन डिमांड बुला सकते हैं।
विज्ञापन


खास बात है कि इसके लिए आपको कहीं कॉल करने की जरूरत नहीं होगी। केवल अपने मोबाइल पर एक क्लिक करके ही आप ऑटो मंगवा सकते हैं।

प्रेस क्लब में जुगनू एप को लॉन्च किया गया। देश में पहली बार ऑन डिमांड ऑटो के लिए ऐसी मोबाइल एप शुरू हुई है। इसको किसी भी स्मार्ट फोन में डाउनलोड किया जा सकता है।

एप में लॉग इन करने पर केवल ‘कॉल एन ऑटो’ बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एप के जरिए यात्री की रिक्वेस्ट नजदीकी ऑटो चालक के पास पहुंच जाएगी। उसके 5 मिनट बाद ऑटो यात्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


30 ऑटो हैं जुगनू एप में
जुगनू के सीईओ समर सिंगला ने बताया कि ये सेवा फिलहाल चंडीगढ़ के लिए ही है। जुगनू एप में अभी 30 ऑटो ही रजिस्टर्ड हुए हैं। कंपनी का लक्ष्य है एक महीने के अंदर 100 ऑटो इससे जोड़े जाएं। इसके बाद कंपनी का लक्ष्य होगा कि 3 मिनट के अंदर यात्री तक ऑटो पहुंचाया जाए।
विज्ञापन


पहले 2 किमी के 30 रुपये
इस एप के जरिए मंगवाए ऑटो का किराया पहले 2 किलोमीटर का 30 रुपये होगा। उसके बाद 10 रुपये प्रति किमी की दर से चार्ज किया जाएगा। इस एप में अपने आप ही दूरी का अनुमान लग जाएगा। ऑटो चालक और यात्री दोनों के मोबाइल पर दूरी के हिसाब से ऑटो का किराया दिखाई देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें