फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रपोज भी करेंगे और सॉरी भी बोलेंगे केक

Mon, 16 Dec 2013 05:33 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप जिस कार्टून कैरेक्टर, कार या अन्य किसी लग्जरी आइटम के बारे में सोचते हैं, उसे अपने केक पर सजा सकते हैं।
विज्ञापन


किसी को प्रपोज करना हो या सॉरी बोलना, केक आपकी बात, आपके अनुसार, आपके साथी तक पहुंचाएगा।

केक अब सिर्फ जन्मदिन और वर्षगांठ तक सीमित नहीं। अब इनकी खास अहमियत हो चुकी है। शुगरक्राफ्टेड केक ने कस्टमरी केक की परिभाषा ही बदल डाली है।

शुगरक्राफ्ट इंडिया की स्वाती जैन शुगरक्राफ्टेड केक तैयार करने की कला में पारंगत हैं। चंडीगढ़ के होटल होमटेल में आयोजित वर्कशॉप में स्वाती जैन ने सिटी की महिलाओं को शुगरक्राफ्टेड केक मेकिंग की विधियां सिखाईं।
विज्ञापन


यह ऐसे केक हैं जिनको फोंडेंट के संग पेश किया जाता है। उन्होंने बताया कि केक को स्वीट डिश मत समझें, यह अभिव्यक्ति को दर्शाते हैं।

स्वाती ने कहा कि सात साल पहले उनकी कुछ अलग करने की इच्छा थी। इस कारण उन्होंने शुगरक्राफ्ट केक तैयार करना शुरू किया।

वर्ष 2006 में शुगरक्राफ्ट इंडिया की स्थापना हुई। शुगरक्राफ्टेड केक को बनाना सिखाने के लिए शुगरक्राफ्ट इंडिया भारत के कई भागों में कार्यशालाओं का आयोजन करती है।
विज्ञापन


आप शुरूआती स्तर से फोंडेंट के साथ-साथ केक डेकोरेटिंग सीख सकते हैं और एडवांस लेवल तक जा सकते हैं। ये केक पिसी हुई चीनी के संग बनाए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें