फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रोहतक के बाद अब कुरुक्षेत्र में 29 को होगा भाजपा का मंथन, अमित शाह टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नव्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-ढाई हजार नेता और कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

-विधानसभा चुनावों को लेकर जोश भरेंगे शाह

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रोहतक में दो दिनों तक हुई भाजपा की बैठक के बाद अब भाजपा कुरुक्षेत्र में 29 जून को मंथन करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं मौजूद रहेंगे। शाह कार्यकर्ताओं और नेताओं की नब्ज टटोलेंगे और विधानसभा चुनावों को लेकर जोश भरेंगे। बैठक के लिए भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक का एजेंडा हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं।
इस बैठक में भाजपा के करीब ढ़ाई हजार पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ सीएम नायब सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मौजूद रहेंगे। भाजपा ने इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों तथा मंत्रियों को शामिल होने के लिए कहा है। भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल स्तर के पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से पहले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 27 जून को चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक बुला ली है, जिससे 29 जून की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। इससे पहले, मुख्यमंत्री नायब सैनी 26 जून बुधवार को नई दिल्ली जाएंगे और वहां पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। अगले दिन 27 जून को चंडीगढ़ में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक है, जिसमें कई अहम घोषणाएं होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें