फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश बेखौफ, जिससे मर्जी फिरौती मांगते हैं, जिसे चाहे गोली मार देते हैं : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-जो सरकार जनता के जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बदमाश बेखौैफ हो गए हैं और प्रदेश की जनता डरी हुई है। बदमाश जिससे मर्जी फिरौती मांगते हैं, जिसे चाहे गोली मार देते हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। बदमाशों के खिलाफ कुछ नहीं कर पा रही है। जो सरकार लोगों के जान-माल की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
हुड्डा हिसार के एक शोरूम में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और रंगदारी मांगने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। हुड्डा ने कहा कि ऐसी ही घटनाओं की खबरें प्रत्येक जिले से आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कानून व्यवस्था की हालात इतनी खस्ता कर दी है कि प्रदेश में सिर्फ वही व्यक्ति जिंदा है, जिसे कोई मारना नहीं चाहता। बदमाशों के जहन में सरकार का रत्तीभर भी डर नहीं है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा देश के सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में शुमार था। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रदेश से बदमाशों और गैंगस्टरों का भगाया गया था। जो हरियाणा 2014 से पहले विकास में नंबर वन था, उसे भाजपा ने क्राइम स्टेट बना दिया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में बदमाश कारोबारी से लेकर राजनीतिज्ञों तक सभी को अपना निशाना बना चुके हैं। व्यापारियों पर सरेआम फायरिंग, उनकी हत्या और चुने हुए विधायकों तक से फिरौती मांगने की वारदातें आम हो गई हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में रोज 4 हत्याएं, 4-5 रेप और लगभग एक दर्जन किडनैपिंग की वारदात होती हैं। खुद केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है। हुड्डा ने एलान किया है कि पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा से अपराध और अपराधियों को भगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें