दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अकाली दल खुद को पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत का पहरेदार कहता है, लेकिन इसके लीडरों ने पिछले 10 सालों में पंजाब को बर्बाद कर दिया है।
यह लोग अब किस मुंह से पंजाबियों से वोट मांग रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पंजाब को लूटने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि अकालियों और कांग्रेसियों ने पंजाब के पहरेदारों का भेष धारण करके पंजाब और पंजाबियों से लूट की है।
वह वीरवार को पटियाला देहाती से पार्टी उम्मीदवार करण टिवान, पटियाला शहरी से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह और नाभा से उम्मीदवार गुरदेव मान के हक में रोड शो निकालने के बाद चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे।
सिसोदिया ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबियों में अकाली दल का सीधा हाथ था और इसी कारण सारे मामले को रफा-दफा कर दिया गया।