फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडरां जाए बिना सीधा मोहाली टू खरड़-बनूड़

Mon, 25 Nov 2013 10:51 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों आने वाले समय में बनूड़ या राज्य के अन्य जिलों में जाने के लिए लांडरां के जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। बल्कि लोग वहां गए बिना ही सीधे खरड़-बनूड़ हाईवे पर मिलेंगे।
विज्ञापन


यह संभव होने जा रहा है एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-81-60-81-81 के जंक्शन से नई रोड बनने से। इसकेे लिए गमाडा ने काम शुरू करा दिया है। इस रोड से जहां नए सेक्टरों को रोड नेटवर्क मिलेगा। वहीं, शहर की अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर होगी।

गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क के लिए जमीन एक्वायर होने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मास्टर प्लान में नई सड़क शामिल है। पहले चरण में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के पास से सड़क बनाने की दिशा में काम शुरू हुआ। इसके लिए जेसीबी मशीन व अन्य अमला रात दिन जुटा हुआ है। यह सड़क 200 फुट चौड़ी बनाई जा रही है। हालांकि सड़क के कुछ हिस्से को लेकर विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन


गमाडा अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्दी ही यह मामला हल हो जाएगा। उसके बाद रोड के काम मे तेजी होगी। अधिकारियों के मुताबिक यह सड़क पूरी तरह एयरपोर्ट रोड की तर्ज पर विकसित की जाएगी। सड़क के दोनों साइड ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। साथ ही आकर्षक लाइट लगाने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके अलावा रोड पर रोड सेफ्टी नेटवर्क विकसित किया जाएगा।

शहर को मिलेगा नया प्रवेश द्वार
जब यह सड़क पूरी तरह बनकर बनूड़ हाईवे पर पहुंचेगी। उससे शहर को एक नया एंट्री प्रवेश द्वार मिलेगा। इससे शहर की अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। गमाडा द्वारा इसकी भी आकर्षक लैंड स्केपिंग की जाएगी।

पुल बनाने का काम जोरों पर
दूसरी तरफ सेक्टर-66ए से रेलवे लाइन के साथ बनाई जा रही नई रोड का काम भी तेज गति से चल रहा है। सड़क का कुछ हिस्सा बन चुका है। वहीं, अब नाले पर पुल बनाने का काम चल रहा है। जैसे ही काम पूरा होगा। गमाडा द्वारा सड़क के लिए जगह एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रोड के लिए जगह की निशानदेही का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें