फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चुनाव को लेकर आज जारी होगी अधिसूचना, राव इंद्रजीत सिंह करेंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पार्टियों ने जारी किया नामांकन का शेड्यूल, प्रचार में भी आएगी तेजी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 25 मई को छठे चरण में होने वाले लोकसभा आम चुनाव के लिए 29 अप्रैल यानी आज अधिसूचना जारी हो जाएगी। पीठासीन अधिकारी सुबह 11 बजे नामांकन समय आरंभ होने से पहले सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे। प्रत्याशी 6 मई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार, 7 मई को नामांकनों की जांच की जाएगी, इसके बाद 9 मई तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। उधर, राजनीतिक दलों ने भी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने को लेकर शेड्यूल तैयार कर लिया है और तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
गुरुग्राम से भाजपा के उम्मीदवार राव इंद्रजीत अकेले ऐसे उम्मीदवार हैं, जो पहले ही दिन सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं 1 मई को अंबाला से प्रत्याशी बंतो कटारिया का नामांकन भरेंगी, उनके साथ सीएम नायब सैनी मौजूद रहेंगे। 2 मई को चौधरी धर्मबीर सिंह, कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल, हिसार के उम्मीदवार चौधरी रणजीत सिंह चौटाला अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 3 मई को सोनीपत के उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली, रोहतक के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा नामांकन पत्र भरेंगे, जबकि 4 मई को सिरसा के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर का नामांकन करेंगे। पांच मई को कोई नामांकन नहीं होगा। पूर्व सीएम मनोहर लाल, फरीदाबाद के भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर 6 मई को नामांकन भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस की ओर से 1 मई को सोनीपत के उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी और करनाल के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 2 मई को अंबाला के उम्मीदवार चौधरी वरुण मुलाना नामांकन करेंगे। 3 को भिवानी-महेंद्रगढ़ के उम्मीदवार राव दान सिंह का नामांकन होगा, जबकि 4 को रोहतक के उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नामांकन दाखिल रोगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें