फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 48 पोलिंग बूथों पर दोबारा होगा मतदान

Wed, 08 Feb 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
विज्ञापन
पंजाब में 48 पोलिंग बूथों पर फिर से विधानसभा चुनाव मतदान 2017 कराए जाने का फैसला लिया गया है। इसमें 32 पोलिंग स्टेशन विधानसभा के और 16 अमृतसर लोकसभा के हैं।
विज्ञापन


मतदान 9 फरवरी को होगा और इसके पीछे ईवीएम में खराबी को बड़ी वजह बताया जा रहा है। मतदान का समय सुबह 8 से सायं पांच बजे तक होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

चुनाव आयोग ने मजीठा, मुक्तसर, मोगा और सरदूलगढ़ विधानसभा हलकों सहित 48 केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने के आदेश दिए हैं। मजीठा में 12, मोगा में एक, मुक्तसर में नौ, सरदूलगढ़ में चार, संगरूर में छह पोलिंग स्टेशनों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान वाले दिन ईवीएम ने काम करना बंद कर दिया था

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
गौरतलब है कि पंजाब में 4 फरवरी को हुए मतदान में सुबह ही पोलिंग बूथों पर ईवीएम ने काम करना बंद कर दिया था। बाद में जब ईवीएम मशीनों काम करने लगीं तो मतदान बहुत देरी से हुआ, जिसके चलते अब दोबारा मतदान होगा।

पंजाब में मतदान पर्ची देने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कुछ तकनीकी गड़बड़ी और हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है। ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते कुछ समय के लिए मतदान विलंबित हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें