फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट वाड्रा की कंपनी को हरियाणा टैक्स विभाग का नोटिस

Mon, 28 Mar 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : file photo
विज्ञापन
राबर्ट वाड्रा की कंपनी से जुड़ी स्काईलाइट हॉस्पिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को हरियाणा टैक्स विभाग ने वैट नोटिस जारी किया है। इसे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी। कंपनी ने अदालत में कहा है कि गुड़गांव में कंपनी की 3.53 एकड़ जमीन में से 2.70 एकड़ पर डीएलएफ के साथ कॉमर्शियल लाइसेंस मांगा गया था। यह लाइसेंस भी मिल चुका था। इसी से संबंधित वैट एक्ट में सरकार ने नोटिस जारी किया।

सरकार को जरूरी दस्तावेज मुहैया कराने का आग्रह किया गया, लेकिन यह दस्तावेज मुहैया नहीं कराए गए, ऐसे में नोटिस पर कार्रवाई गलत है।

हाईकोर्ट से गुहार लगाई गई है कि नोटिस पर अगली कार्रवाई करने पर रोक लगाई जाए और इससे पहले जरूरी दस्तावेज मुहैया कराए जाने चाहिएं और कंपनी को सुनवाई का मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें