फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः शिक्षा मंत्री से जान का खतरा बता युवक पहुंचा हाईकोर्ट, अदालत ने जारी किया नोटिस

Tue, 02 Apr 2019 04:31 AM IST
ajay kumar विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के कुलदीप उर्फ डॉक्टर ने राम बिलास शर्मा व उनके बेटे गौतम शर्मा से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, उनके बेटे गौतम शर्मा, हरियाणा सरकार, डीजीपी, आईजी रेवाड़ी रेंज व एसपी नारनौल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


याचिका में कुलदीप उर्फ डॉक्टर ने कहा कि वो रोहतक में एमबीबीएस का होनहार छात्र था। लेकिन रामबिलास शर्मा व उनके पुत्र गौतम शर्मा के हस्तक्षेप के कारण उसे अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। पारिवारिक रंजिश के कारण रामबिलास शर्मा ने उसके खिलाफ 6-7 झूठे मामले दर्ज करवा दिए। जिस कारण उसे दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी और पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी। 

कुलदीप ने कहा कि वर्तमान में रामबिलास शर्मा प्रदेश में कैबिनेट मंत्री हैं और अवैध खनन, अवैध शराब और सरकारी जमीनों पर कब्जे का एक बड़ा गिरोह चला रहे हैं। जिसे कुलदीप ने गौतम शर्मा से संबंधित एक ऑडियो क्लिप के माध्यम से बीते दिनों उजागर किया था। याची ने कहा कि चुनाव के शोर में रामबिलास शर्मा व गौतम शर्मा अपने व्यापारिक साझीदार व स्थानीय गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के माध्यम से याची की हत्या कराना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी सत्ता में आते ही रामबिलास शर्मा ने उसके 2 साथियों को आगरा में सीआईए के माध्यम से मरवा दिया था। वर्तमान में दोनों पिता पुत्र 2-3 मौकों पर उसे जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।

याची ने रामबिलास शर्मा व गौतम शर्मा से उसकी रक्षा के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की अपील की है। साथ ही याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि पुलिस को आदेश दिया जाए कि उसके खिलाफ कोई भी मामला दर्ज करने से पहले उसे नोटिस दिया जाए।

याची ने कहा कि उसे सुरक्षा अर्धसैनिक बलों की दी जाए। क्योंकि जिससे उसे जान का खतरा है वह हरियाणा में सत्तासीन पार्टी का मंत्री है और पुलिस उसके आधीन आती है। कुलदीप की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान ने 13 मई के लिए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर लिया है।

कुछ लोग बदनाम करने के लिए षड्यंत्र करते रहते हैं। मुझे किसी तरह के समन की जानकारी नहीं है। जब तक अदालत से कोई कागज नहीं आएगा तब तक टिप्पणी नहीं की जा सकती। - रामबिलास शर्मा, शिक्षामंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें