फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगा वेतन लेकिन मिलेगा या नहीं, पता नहीं!

Thu, 01 Dec 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्र सरकार की नोटबंदी के फैसले के चलते मुश्किलों से जूझ रहे लोगों की समस्याएं वीरवार से और बढ़ने वाली हैं। एक दिसंबर को सरकारी और गैर सरकारी मुलाजिमों का वेतन आएगा,  लेकिन उन्हें कैश मिल पाएगा या नहीं, यह पता नहीं।
विज्ञापन


कैश की सप्लाई, डिमांड के मुकाबले बहुत कम चल रही है। सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों में कैश की किल्लत है। बुधवार को भी सभी जगह ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं। अब बैंक अधिकारी इस चिंता में हैं कि वीरवार को लोगों का वेतन आएगा तो क्या होगा। कैश की सप्लाई बढ़ने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में बैंक लोगों को ज्यादा कैश दे सकेंगे, यह मुश्किल ही नजर आ रहा है।

सरकार ने एक हफ्ते में 24 हजार रुपये विदड्रॉल की सीमा तय की है, लेकिन किसी भी बैंक में ग्राहकों को इतना कैश नहीं दिया जा रहा है। एचडीएफसी के मोहाली फेज 11 और चंडीगढ़ सेक्टर 47 स्थित ब्रांचों में किसी भी ग्राहक को ज्यादा कैश नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश की सप्लाई बहुत कम, बैंक हुए बेबस

500 का नया नोट - फोटो : File Photo
अधिकारियों की दलील थी कि उनके पास सीमित कैश है। इसलिए उनकी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को राहत दी जाए। ऐसे में उन्होंने सभी ग्राहकों को पांच हजार रुपये तक विदड्रॉ करने की छूट दी है। उधर, ज्यादातर एटीएम में भी पैसा नहीं है। वीरवार से नया महीना शुरू हो रहा है।

लोगों का वेतन आएगा तो उन्हें बच्चों की फीस, घरेलू मेड, माली, स्वीपर और चौकीदार का वेतन भी देना है। हालांकि बैंकों में कैश बहुत कम है। बैंक अधिकारी भी मानते हैं कि कैश का बेहतर इंतजाम पहले किया जाना चाहिए था। हरियाणा सरकार ने अपने मुलाजिमों के लिए दस हजार रुपये कैश देने का एलान किया है। पर इलेक्शन मोड में लगी पंजाब सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया, जिससे मुलाजिम निराश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें