फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: अभी नहीं मिलेगी लंबी लाइन से राहत, तैयार रहें लोग

Sun, 04 Dec 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अगले एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी कतारों से राहत
विज्ञापन
एटीएम व लंबी कतारों से अभी एक हफ्ते तक शहरवासियों को कोई राहत मिलने वाली नहीं है। लोगों के पास लाइनों में लगने के अलावा कोई और चारा नहीं है। शनिवार को तो ऐसी स्थिति थी कि सभी सेक्टरों में एटीएम दोपहर तक खाली हो गए। उसके बाद उनमें पैसा नहीं डाला गया। सिर्फ सेक्टर-17 के एसबीआई के एटीएम से ही पैसा निकल रहा था। 
विज्ञापन


वहीं आरबीआई का कहना है कि नए व छोटे नोटों की जमाखोरी से संकट ज्यादा बढ़ा है। जिन लोगों के पास नए पुराने नोट हैं वो खर्च करने से बच रहे हैं। बैंकों के पास पैसा नहीं आ रहा है जिससे कैश की किल्लत है।

आरबीआई चंडीगढ़ जोन के डायरेक्टर निर्मल चंद ने कहा कि एटीएम के बाहर भीड़ जरूर कुछ बढ़ी है। क्योंकि महीने की शुरूआत है और सबकी सैलरी बैंक में आई है। हफ्ते भर में स्थिति कंट्रोल में आ जाएगी। पहले भी देखा गया था कि एटीएम में पैसे आसानी से मिलने लगे थे। जैसे ही पैसों का चलन बाजार व बैंकों में सामान्य होगा लोगों की दिक्कतें कम हो जाएंगी।
विज्ञापन


यहां तक की ऐसी शिकायतें भी आ रही हैं कि  लोगों को उनके ब्रांच से ही पैसे निकालने को कहा जा रहा है। सेक्टर-8 के पंजाब को ऑपरेटिव बैंक में कैश निकालने पहुंचे नीटू को कहा गया कि वे मनीमाजरा में जा कर अपनी ब्रांच से पैसा निकालें। जिस पर नीटू ने कहा कि उनका खाता तो उनके बैंक में ही है लेकिन बैंक वालों ने उसे पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन

शनिवार को भी दोपहर तक 90 फीसदी एटीएम हुए खाली

एटीएम में उमड़ी जबरदस्त भीड़ - फोटो : File Photo
पैसे वाले एटीएम की तलाश में लोग एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर तक चक्कर काट रहे हैं। सेक्टर-29 व तीस में चार एटीएम है लेकिन शनिवार दोपहर तक सिर्फ एक ही एटीएम चल रहा था। जिसके बाहर लाइन में लगी सेक्टर 24 की महिला रुचि ने बताया कि उनकी सैलरी 30 तारीख को आ गई थी। लेकिन पैसे अभी तक नहीं निकल पाए हैं। दूधवाले से लेकर सब्जी वाले तक हर किसी सेे उधार लेकर काम चला रहे है। रूचि अपनी दिक्कतों के बारे में बात कर रहीं थी तभी पता चला कि एटीएम में कैश खत्म हो गया। रुचि ने कहा अभी कुछ दिन उधार पर ही चलना पड़ेगा।

इस बार बर्थडे केक कटना मुश्किल
एसडी कालेज से एम कॉम कर रही सोनाली भी पैसे वाले एटीएम की तलाश में सेक्टर-32 से सेक्टर-30 पहुंची थीं। उन्होंने बड़े निराश मन से बताया कि 9 दिसंबर को उनका जन्मदिन है, लेकिन अभी तक वो पैसे नही निकाल पाईं हैं। इस बार लगता है कि बर्थडे केक भी नहीं कट पाएगा। साथ ही वे कॉलेज की भी फीस जमा नही कर पाई है और पीजी का किराया भी बकाया  है। वहीं टूर एंड ट्रेवल कंपनी चलाने वाले के  एल बंसल ने कहा कि जब से नोटबंदी हुई है तब से उनका बिजनेस काफी डाउन हो गया है। लोगों से उधारी करनी पड़ती है। बाद में पैसों केलिए उनके पीछे लगना पड़ता है।

नोटबंदी के बाद से शॉपिंग बंद हो गई
एटीएम की लाइन में लगी सेक्टर-29 की मनिंदर कौर ने कहा कि पहले पैसे होते थे तो बिना सोचे समझे शॉपिंग हो जाती थी। लेकिन अब एक एक रुपया सोच समझ कर खर्च करना पड़ रहा है। रोज लाइनों में लगने के डर से पैसे बचा के चलना पड़ रहा है। सिर्फ जरूरी चीजों की ही खरीददारी हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें