फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नोटबंदी का जबाव वोटबंदी से देगी जनता, सरकार को मिलेगा सबक'

Sun, 18 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Municipal Corporation office Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चंडीगढ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनाव  में 18 दिसंबर को इतिहास लिखा जाएगा जब शहर की जनता भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हराने के लिए वोट डालेगी।
विज्ञापन


छाबड़ा ने कहा है कि  पूरा देश नोटबंदी से परेशान है। लोग लाइनों में खड़े होकर मर रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग, किसान, व्यापारी, उद्योगपति, छात्र छात्राएं सभी परेशान हैं लेकिन मोदी सरकार अपनी ही दुनिया में खोई हुई है। 

उन्होंने कहा कि शहर की जनता को मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए देश में सबसे पहले मौका मिला है। वे निगम चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों की हार को सुनिश्चित करके इसकी शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा को हार पहले ही दिखाई देनी लगी है'

corporation elections
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को हार पहले ही दिखाई देनी लगी है। निगम के चुनाव की शुरुआत ही इस पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया, इसके बाद पार्टी ने कई तथाकथित स्टार प्रचारक बुलाए लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। 

छाबड़ा ने कहा है कि कांग्रेस के लिए उससे स्टार प्रचारक को शहर की जनता ही है और उसने पूरे प्रचार के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन दिया है। 

इससे पहले कई अन्य जगहों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियों को संबोधित करते हुए छाबड़ा ने कहा है कि नोटबंदी के बाद भाजपा की हार पक्की हो गई है और उन्हें यह भी साफ दिखने लगा है कि निगम के चुनाव में उनकी बुरी तरह से हार होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें