फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने पेट्रो पदार्थों को बनाया कमाई का जरिया : बंसल

Sun, 18 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Pawan Kumar Bansal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री पवन कुमार बंसल का कहना है कि केंद्र सरकार ने पेट्रो पदार्थों को भी अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को इसका लाभ देने की बजाय कच्चे तेल की दर में जरा सी वृद्धि होते ही पेट्रो पदार्थों की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी कर लोगों पर चौतरफा महंगाई का बोझ डाल दिया जाता है। 

हालांकि, उसी हिसाब से जब कच्चे तेल की दरों में कमी होती है तो लोगों को उतना लाभ नहीं दिया जाता है। 
विज्ञापन

'नोटबंदी से बड़े व्यवसायिक घरानों को लाभ पहुंचाने का षड़यंत्र है'

Pawan kumar Bansal - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल की दरों में 2 रुपये 21 पैसे और डीजल की दरों में 1 रुपये 79 पैसे की वृद्धि की है।

इसका असर आने वाले दिनों में हर एक चीज पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से बड़े व्यवसायिक घरानों को लाभ पहुंचाने का षड़यंत्र है। 

उन्होंने कहा कि सौ रुपये का नोट अगर लाखों जेबों से भी घूम जाए तो उसका मूल्य सौ रुपये ही रहता है, मगर जैसा कि केंद्र की यह सरकार चाहती है कि लोग डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ें और कार्ड से ही भुगतान करें। इसमें सौ रुपये का भुगतान कार्ड से करने पर ढाई प्रतिशत की दर से टैक्स लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें