फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arijit Singh Concert: पंचकूला में 16 फरवरी को होगा अरिजीत सिंह का शो, सेक्टर-5 ग्राउंड में आयोजन

Mon, 23 Dec 2024 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो हरीश कोचर, संवाद, चंडीगढ़

सार

सात दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में सबसे पहले करण औजला का लाइव कन्सर्ट हुआ था। इसमें 15 हजार टिकटें बिकी थीं जबकि 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ कार्यक्रम देखने पहुंच गई थी और एंट्री को लेकर खूब हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन शनिवार से अलग-अलग गायकों के लाइव कन्सर्ट के चलते चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से डगमगाई नजर आई। इन लाइव कन्सर्ट के चलते लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


वहीं अब 16 फरवरी को बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह का होने वाला लाइव कन्सर्ट अब चंडीगढ़ की बजाय पंचकूला के सेक्टर-5 ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा ग्राउंड की बुकिंग भी करवा दी गई है और एनओसी लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

दरअसल, बीती 7 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में सबसे पहले करण औजला का लाइव कन्सर्ट हुआ था। इसमें 15 हजार टिकटें बिकी थीं जबकि 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ कार्यक्रम देखने पहुंच गई थी और एंट्री को लेकर खूब हंगामा भी हुआ था। इस दौरान बाकायदा पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। इसके बाद 14 दिसंबर को सेक्टर-34 के ही मेला ग्राउंड में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम हुआ। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के लिए करीब 30 हजार लोगों ने टिकटें बुक करवाई थी जबकि कन्सर्ट देखने के लिए 40 हजार से अधिक लोगों की भीड़ पहुंची थी। इन दोनों कार्यक्रमों को लेकर पुलिस द्वारा सेक्टर-34 ही नहीं बल्कि शहर के विभिन्न प्वाइंट्स पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। सड़कों पर खूब जाम लगा और लोगों को जाम में फंसकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

मेला ग्राउंड के आसपास दो निजी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी नहीं हो सकी और अन्य मरीजों को भी दिक्कतें हुई। यहीं नहीं दिलजीत दोसांझ के लाइव कन्सर्ट का मामला जिला कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक पहुंचा और मेला ग्राउंड में लाइव कन्सर्ट के दौरान हुई दिक्कतों को लेकर खूब हो-हल्ला हुआ। इसी का नतीजा हुआ कि 21 दिसंबर को फिर से शहर में इस बार कैनेडियन गायक व रैपर एपी ढिल्लो के लाइव कन्सर्ट को लेकर प्रशासन ने आयोजकों को सेक्टर-34 मेला ग्राउंड के लिए परमिशन ही नहीं दी। बल्कि उन्हें सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में परमिशन दी गई।
विज्ञापन

इस बार लाइव कन्सर्ट के लिए पंचकूला को चुना

इस बार अगला लाइव कन्सर्ट अरिजीत सिंह का होना है और इस गायक के कार्यक्रम में भीड़ कितनी जुटेगी, इस बात का अंदाजा लगाया जाना भी काफी मुश्किल है। इस कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा पंचकूला के सेक्टर-5 ग्राउंड में 12 से 18 फरवरी तक हाल ही में बुकिंग करवाई गई है। जबकि इससे पहले नवंबर 2023 में अरिजीत सिंह का चंडीगढ़ सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में ही लाइव कन्सर्ट हो चुका है। अरिजीत के इस कन्सर्ट में 50 हजार से अधिक लोगों भीड़ जुटी थी और इस बार इससे अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है।

2500 से 50 हजार में बिकी टिकटें

अरिजीत के लाइव कन्सर्ट के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग 19 दिसंबर से शुरू हुई थी जो कि 22 दिसंबर शाम 6 बजे तक की गई। शाम 6 बजे के बाद टिकटों की बुकिंग बंद कर दी गई। इस कन्सर्ट के लिए आयोजकों द्वारा कई प्रकार के लांज बनाए गए हैं, जिसमें सिल्वर से लेकर गोल्ड और वीवीआईपी के लिए अलग से लांच बनाया गया है। आयोजकों द्वारा 2500 रुपये में सिल्वर, 3700 से 4500 में गोल्ड, 7750 में गोल्ड सेंटर, 11 हजार में दाएं व बाएं प्लेटेनिम, 34 हजार में दाएं व बाएं डायमंड, 50 हजार दाएं व बाएं लांच वीवीआईपी टिकटों की बुकिंग की जा रही है। हालांकि अभी तक कितनी टिकटें बिक चुकी है, इसका डाटा आयोजकों द्वारा शेयर नहीं किया गया है लेकिन उन्होंने प्रशासन को 30 हजार से अधिक टिकटें बुक करने की बात कही है और उसके मुताबिक ही सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें