फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्रा से पहले जरूर कर लें पता, 267 ट्रेनों का बदला टाइम टेबल

Wed, 03 Jul 2019 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रेलवे की नई समय सारिणी में कई ट्रेनों का समय बदला गया है। इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं होने के कारण तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन शाम 6.25 बजे की बजाय शाम को 4.15 बजे रवाना कर दी गई। 

विज्ञापन


इस कारण करीब 50 यात्रियों की ट्रेन छूट गई। उक्त यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल अधिकारियों से की और टिकट बुकिंग पर क्लर्कों से कहासुनी भी हुई। मंगलवार को रेल डिवीजन फिरोजपुर के अधिकारियों ने धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन को पुराने समय 6.25 बजे रवाना किया।

एक जुलाई से रेलवे ने नई समय सारिणी जारी की है। इसमें कई ट्रेनों का समय बदला गया है। इसके अलावा कुछेक ट्रेनों को रेगुलर किया है और कई ट्रेनें जो रेगुलर चलती थी, उन्हें सप्ताह में दो दिन किया गया है। 
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने नई समय सारिणी जारी करने के बाद अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं की। उत्तर रेलवे ने 267 ट्रेनों का समय बदला है। रेलवे ने नई दिल्ली-चंडीगढ़ और नई दिल्ली-लखनऊ के बीच दो नई तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें