फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिसंबर से कालका-शिमला रेल मार्ग पर दौड़ेगी विस्टाडोम ट्रेन, नॉर्दर्न रेलवे का सर्कुलर जारी

Sat, 21 Dec 2019 12:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विस्टाडोम ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
25 दिसंबर से सात कोचों वाली विस्टाडोम (पारदर्शी कोच) ट्रेन कालका-शिमला रेल मार्ग पर दौड़ेगी। नॉर्दर्न रेलवे ने इसका शुक्रवार को सर्कुलर जारी कर दिया है। यह ट्रेन सुबह 7.00 बजे बजे कालका से शिमला के लिए रवाना होगी और दोपहर 12.55 बजे शिमला पहुंचेगी। वहीं शिमला से कालका के लिए ट्रेन दोपहर 3.50 बजे चलेगी और रात 9.15 बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन का किराया प्रत्येक यात्री 630 रुपये निर्धारित किया गया है। इस पूरी ट्रेन के हर कोच में 15 सीटें हैं। हर कोच में चेयर कार जैसी सीटें लगाई गई हैं, जो कालका से शिमला के बीच के सफर को आरामदायक बनाएंगी। इसके प्रत्येक कोच को तैयार करने में करीब 10 लाख रुपये खर्च आया है। इसकी पुष्टि सीनियर डीसीएम हरी मोहन ने की है।

हनी कॉम ब्लाइंड पर्दा विस्टाडोम ट्रेन को बनाएगा खास
पूरे पारदर्शी ट्रेन में गर्मी से राहत देने के लिए एसी के साथ हनी कॉम ब्लाइंड पर्दा लगाया गया है, ताकि ट्रेन की शीशे युक्त छत गर्म होने पर हनी कॉम ब्लाइंड पर्दा ओपन कर दिया जाएगा। यह पर्दा कोच के अंदर लगाया गया है। यह वाहनों के फील्टर की तरह देखने में लगता है, लेकिन धूप को रोकने में काफी कारगर है।
विज्ञापन


पर्दा गिरते ही एसी पूरे कोच में प्रॉपर कूलिंग करेगा। यह पर्दा पहले वाले विस्ताडोम कोच में नहीं लगाया गया है, लेकिन इस पूरी ट्रेन को लग्जरी बनाने के लिए छोटी-छोटी कमियों पर भी रेलवे ने ध्यान दिया है।
 
खिड़कियां भी पारदर्शी
विस्टाडोम कोच की छत कांच की बनी है। इसकी खिड़कियां भी पूरी तरह से बड़ी व पारदर्शी हैं। लिहाजा ट्रेन से बाहर व आसमान का नजारा बेहतर दिखता है। कालका-शिमला रूट पर विस्टाडोम कोच को पॉपुलर बनाने के लिए रेलवे ने हॉप ऑन-हॉप ऑफ सर्विस भी शुरू की है। यानी इस रूट पर किसी भी स्टेशन पर पैसेंजर्स उतरकर कुछ वक्त बिता सकते हैं, बाद में दूसरी रेलगाड़ी में चढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें