फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंटः नॉर्थ जोन ने सेंट्रल जोन को हराया

Mon, 16 May 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में खेली जा रही जोनल रानी झांसी वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट में नार्थ जोन ने सेंट्रल जोन को छह विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट आंध्र प्रदेश में खेला जा रहा हैं। नार्थ जोन की टीम में चंडीगढ़ की दस महिला खिलाड़ी खेल रही हैं। सोमवार को खेले गए मैच में सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


टीम के बल्लेबाज विरोधी टीम के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के आगे  देर तक टिक कर नही खेल सके  और पूरी टीम 24.4 ओवर में 88 पर सिमट गई। गेंदबाजी में सुनैना ने तीन, गगनदीप ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नार्थ जोन की टीम ने 16.5 ओवर में चार विकेट पर 89 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाज दिव्या ने तेजी से खेलते 40 नाबाद रनाें की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें