फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारत का दूसरा चाइल्ड स्पेशल विटनेस कोर्ट रूम चंडीगढ़ में

Thu, 14 Jan 2016 04:44 PM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल अपराध से जुडे़ यौन अपराध या अन्य ऐसे कोई भी मामले, जिसमें कोई बच्चा पीड़ित हो तो अब कोर्ट में उसके बयान आरोपी के सामने नहीं होंगे। हालांकि आरोपी बच्चे को देख सकेगा और उसके बयान भी सुन सकेगा, लेकिन उसका उससे आमना-सामना नहीं होगा।
विज्ञापन


दोनों में आई कॉन्टेक्ट नहीं हो सकेगा। इसके लिए चंडीगढ़ जिला अदालत में स्पेशल चाइल्ड विटनेस कोर्ट रूम बन चुका है। संभवत: अगले सप्ताह से यह काम भी करने लगे। इसका लगभग सारा काम शुरू हो चुका है, बस इंतजार है तो इसके उद्घाटन का। इसके इस या अगले सप्ताह शुरू होने की पूरी-पूरी संभावना है। यह स्पेशल कोर्ट रूम ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाया गया है।

इसलिए थी जरूरत
अब तक चाइल्ड विटनेस के बयान आरोपी की मौजूदगी में उसके सामने ही कराए जाते थे। हालांकि इससे पहले कोर्ट यह जरूर देखती है कि बच्चा बयान देने से पहले डरा-सहमा तो नहीं है और वह बयान देने में सहज है या नहीं। क्योंकि एक बार केस दर्ज होने के बाद पुलिस, कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते-लगाते नाबालिग या बहुत छोटी उम्र के बच्चे असहज महसूस करने लगते हैं।
विज्ञापन


कई बार तो बच्चे कोर्ट में आरोपी को सामने देखकर उससे इतना डर जाते हैं कि जुबां भी नहीं खोल पाते। वहीं गंभीर तरह के अपराध के बाद कुछ तो और भी डर जाते हैं। ऐसे में वह कोर्ट में कुछ नहीं बोल पाते और बिना उनके बयान के कई बार आरोपी बरी भी हो जाते हैं। इसलिए ऐसी जगह की जरूरत महसूस की जा रही थी जहां पीड़ित बच्चा आराम से और बिना डरे सहमे बयान दे सके।

यह कोर्ट रूम ऐसा है कि इसमें आरोपी नाबालिग को स्क्रीन पर देख और सुन सकेगा, लेकिन पीड़ित या पीड़िता आरोपी को नहीं देख सकेंगे। इसमें किसी वारदात के गवाह बच्चे का आरोपी से आई कॉन्टेक्ट नहीं होगा। इससे जो छोटे बच्चे किसी मामले में गवाह या पीड़ित हैं वह सहज रूप से बयान दे सकें।

साथ ही इस स्पेशल कोर्ट रूम का माहौल घर या स्कूल जैसा है। इसकी दीवारें रंग-बिरंगी हैं, ताकि पीड़ित बच्चे अन्य कोर्ट की तरह यहां आकर घबराएं नहीं और उन्हें घर जैसा माहौल मिले। इसके अलावा यहां बच्चों के खेलने का सामान और खिलौने रखे गए हैं।

एसके अग्रवाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि स्पेशल चाइल्ड विटनेस कोर्ट रूम शुरू होने से यह उत्तर भारत में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के बाद चंडीगढ़ की जिला अदालत में दूसरा होगा, जहां यह सुविधा होगी। पूरी कोशिश है कि इस हफ्ते के अंत तक या अगले सप्ताह तक यह शुरू हो जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें