चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर (एपीसी) के गैर संकाय कर्मचारियों ने राहत कोष में 55 हजार रुपए दान किए। यह राशि बुधवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब राज्य शाखा को दी गई। ताकि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान कर सकें। इस मौके पर एपीसी के प्रशासनिक प्रभारी प्रो. अरुण बंसल ने इस नेक कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के योगदान सहानुभूति और सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना को दर्शाते हैं। पूरा प्रबंधन इस मुश्किल की घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़ा है।