अब फास्टेस्ट फिंगर फुटबाल खेलिए और भरिए बार्सिलोना की उड़ान। फीफा वर्ल्डकप के लिए माइक्रोसॉफ्ट डिवाइस ने आन ग्राउंड एक्सपीरिएंस पेश किया है। यह कांटेस्ट लाया है नोकिया इंडिया (माइक्रोसाफ्ट मोबाइल ओवाई की सहायक कंपनी)।
इस कांटेस्ट में जो भी जीता उसको मिलेगा स्पेन का ट्रिप जीतने का मौका। विजेता एफसी बार्सिलोना मैच लाइव देख सकेगा। ऐसे पांच विजेताओं को बार्सिलोना जाने और कैपनाउ फुटबाल स्टेडियम में एफसीबी मैच लाइव देखने का मौका मिलेगा।
नोकिया इंडिया के डायरेक्टर नार्थ रवि कुंवर ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नया लूमिया 630 लॉन्च किया। उन्होंने कहा नोकिया का यह फोन बेहतर है। फास्टेस्ट फिंगर फुटबाल, उपभोक्ताओं को एक बेहतरीन इंटरएक्टिव सॉकर गेमिंग एक्सपीरिएंस देता है।
इसके अंतर्गत दो प्रतिभागी लूमिया 630 के साथ एक रियल्टी और एनएफसी एनेबल्ड सॉकर गेम में सर्वाधिक गोल करते हुए अधिक से अधिक स्कोर हासिल करना होगा। नोकिया लूमिया की हाई एंड तकनीक और एप, बाधा रहित विंडोज फोन 8.1 है।
इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को माल, कैफे काफी डे और मैकडोनाल्ड्स के देश में 15 शहरों में अपनी अंगुलियों को फुटबॉल एक्शन में लाने का मौका मिलेगा। इन शहरों में चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली एनसीआर भी शामिल हैं।
लुमिया 630 की खूबिंया
सिंगल सिम और ड्यूल सिमड्यूल सिम में मैसेजिंग टाइल्स दो रंग में हैंकाल, कांटेक्ट, मैसेज और कैलेंडर के संग हरेक सिम पर अलग रखा जा सकता है। दोनों फोन टाइल्स को एक में लिंक कर सकते हैंदोनों मैसजिंग टाइल्स को भी एक में लिंक किया जा सकता हैएक क्वार्ड कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर हैइंटरनेट एक्सप्लोरर और सोशल एप्स हैंएक्सबॉक्स गेम्स, मिक्सरेडियो का नया वर्जन, फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग और 4.5 इंच क्लीयर ब्लैक स्क्रीनपांच मेगा पिक्सल ऑटोफोकस कैमरा और एडवांस्ड इमेजिंग एप्लीकेशंसनया सेंसरकोर लो पावर मोशन सेंसिंग 1830 एमएएच बैटरीमेमोरी को यूएसबी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं