फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ - ईस्ट के लिए नोडल हेल्पलाइन नंबर लांच

Sun, 20 Dec 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्थ - ईस्ट के लोगों की सुरक्षा को लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को सेक्टर -7 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार विजय देव ने नोडल हेल्प लाइन नंबर और फेसबुक पेज लांच किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सलाहकार विजय देव ने कहा कि  कि  नार्थ ईस्ट के स्टूडेंट्स और लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनकी सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से ये इंतजार किए गए हैं।

प्रशासन की ओर से मीटिंग कर यह हेल्पलाइन नंबर और फेसबुक पेज शुरू किया गया है। अगर किसी को  शिकायत है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर उसको दर्ज करा सकता है। उसकी सुरक्षा चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से की जाएगी। इसके लिए पुलिस भी तत्पर हैं।
विज्ञापन


नोडल टोल फ्री नंबर - 18001802130 यह है। अगर किसी को शिकायत है तो वह पुलिस के 100 नंबर पर फोन कर सकता है।

इस मौके पर एसडीएम ईस्ट तपस्या राघव, एसडीएम साउथ कृति गर्ग, एसडीएम सेंट्रल प्रिंस धवन, चंडीगढ़ पुलिस के एसपी लॉ एंड आर्डर एंड कम्युनिकेशन रोशन लाल, डीसी अजीत बाला जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें