फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी नंबर के नाम पर सवा लाख का चूना

Sun, 20 Dec 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला निवासी एक व्यक्ति से शनिवार को वीआईपी नंबर के नाम पर फर्जी सिम कार्ड देकर एक लाख दस हजार की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर चंडीगढ़ साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-4 पंचकूला निवासी आशीष वालिया ने शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उनको एक फोन आया था। कॉलर ने बोला कि वह एक टेलीकॉम कंपनी से बोल रहा है।

वह लोगों को वीआईपी नंबर बेचता है। इस संबंध में दोनों की बातचीत हो गई। वीआईपी नंबर के लिए दोनों के बीच एक लाख दस हजार में सौदा तय हुआ। कॉलर ने कहा कि पहले उसके अकाउंट में तीस हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में एडवांस जमा करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद आशीष वालिया ने तीस हजार रुपये सेक्टर-17 स्थित ब्रांच से जमा कर दिया। इसके कुछ दिनों बाद उस व्यक्ति ने आशीष को एक सिम कार्ड प्रोवाइड करवाकर बाकी के 70 हजार ले लिए। आरोपी ने कहा कि सिम कार्ड दो दिनों में चालू हो जाएगा।

लेकिन, नंबर चालू होने के बाद वीआईपी नहीं बल्कि नार्मल निकला। इसके बाद पीड़ित आशीष वालिया ने आरोपी जसबीर सिंह का मोबाइल नंबर ट्राई किया। लेकिन, उसका नंबर स्विच ऑफ आ रहा था। बाद में उसने सेक्टर-17 थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें