चंडीगढ़। सिटी के युवा हो या बिजनेसमैन। इन दिनों सभी की कोशिश है कि गरीबों को भूखा नहीं सोने दिया जाए। ऐसा ही लक्ष्य सिटी के सेक्टर 27 सी में संघी सभा, मां दुर्गा हीलिंग केंद्र और गोपाल स्वीट्स ने बनाया है जो कई समाजसेवियों के सहयोग से गरीब और बेसहारा लोगों के लिए दोनों टाइम के भोजन के लिए रसोई शुरू की गई है।
पिछले 12 दिनों से ये सभी रोजाना सेक्टर- 27ए, बी, सी, और डी के अलावा सेक्टर- 19 और 28 में रहने वाले गरीब लोगों के लिए इस रसोई खाना बना रहे हैं। यह प्रयास संघी सभा के प्रधान हरिओम, मां दुर्गा हीलिंग केंद्र के सरवन कुमार और गोपाल स्वीट्स के मुकेश कुमार ने अपने निजी खर्चे से इसकी शुरुआत की है। सेक्टर 27 सी में संघी सभा, मां दुर्गा हीलिंग केंद्र और गोपाल स्वीट्स ने बनाया है, जो कई समाजसेवियों के सहयोग से गरीब और बेसहारा लोगों के लिए दोनों टाइम के भोजन के लिए रसोई शुरू की गई है।