बच्ची करिश्मा का जन्म 15 अगस्त 2018 को मेडिकल कॉलेज में ही हुआ था और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत देश में उसे सबसे पहले लाभ मिला था। बच्ची के पिता अमित ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। 15 दिन से उनकी बेटी को बुखार आ रहा है। कभी बुखार उतर जाता है और कभी तेज हो जाता है। पहले स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया, ठीक न होने पर मेडिकल कॉलेज में लेकर आए। यहां एक कमरे से दूसरे कमरे के चक्कर कटवा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर को फोन किया था, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया।
करिश्मा के बारे में मुझे पता है। एक कर्मचारी की मैंने ड्यूटी लगाई थी, ताकि करिश्मा के इलाज कराने में अभिभावकों को कोई परेशानी न आए। यदि कोई परेशानी आई है तो संबंधित कर्मचारी से पूछकर कुछ कह सकता हूं।
- डॉ. रमेश, सीएमओ, करनाल