शहर के नामी चार कान्वेंट और कई प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले का दौर वीरवार को खत्म हो गया। इन स्कूलों में लकी ड्रा के बाद दाखिले से वंचित रह गए बच्चों के लिए अभी भी अच्छे स्कूलों में दाखिले का चांस है।
ट्राइसिटी अभिभावक अपने बच्चे के अच्छे स्कूल मेंदाखिले को लेकर टेंशन नहीं ले। कई प्राइवेट स्कूलों में प्री-नर्सरी और नर्सरी में दाखिले के लिए फरवरी के पहले हफ्ते तक आवेदन मांगे है।
इन स्कूलों में अभिभावकों को एडमिशन फीस के तौर पर 15 से 25 हजार रुपये देने होंगे। मोहाली और पंचकूला में भी कई प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल नए सत्र से शुरू हो रहे हैं।
जबकि, कुछ ने पिछले साल ही एकेडमिक सत्र शुरू किया है। बड़े कैंपस के अलावा इन प्राइवेट स्कूलों का एकेडमिक कैरिकुलम भी स्मार्ट एजूकेशन पर आधारित है।
चंडीगढ़ के इन स्कूलों में करें आवेदन
सेक्टर-26 स्थित फर्स्ट स्टैप स्कूल में प्ले और नर्सरी क्लास के लिए 7 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। सेक्टर-44 बी स्थित द ब्रिटिश स्कूल में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए आवेदन जारी हैं।
सुबह 9 से 2 बजे तक स्कूल काउंटर से उन्हें प्राप्त किया जा सकता है। सेक्टर-46 स्थित कुंदन इंटरनेशनल स्कूल में प्री-नर्सरी और नर्सरी की सीटों के लिए अभी आवेदन किया जा सकता है।
सेक्टर-46 स्थित आशियाना पब्लिक स्कूल में भी अभिभावक प्री-नर्सरी के लिए आवेदन किया जा सकता है। उधर, पंचकूला के सेक्टर-7 स्थित ट्यूलिप वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर-2 एसडीएम लिटिल चैंप और जीरकपुर स्थित लिटिल ऐंजल स्कूल ने भी प्ले और नर्सरी क्लास में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं।
मोहाली में भी उतरे इंटरनेशनल स्कूल
मोहाली में भी कई इंटरनेशनल स्तर के ब्रांड ने स्कूल चैन शुरू की हैं। ऐसे में अभिभावक मोहाली के स्कूल में भी बच्चों को दाखिला दिला सकते हैं।
कुछ रोज पहले ही सेक्टर-91 स्थित जेएलपीएल स्कूल ने पियर्सन के साथ मिलकर नर्सरी से पांचवी में दाखिला शुरू किया है। मोहाली फेज-10 स्थित ट्राइसिटी के पहले स्मार्ट स्कूल बने मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में प्री-नर्सरी और नर्सरी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
सेक्टर-71 स्थित स्मॉल वंडर्स स्कूल में भी दाखिला का क्रम जारी है। मोहाली स्थित ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल में भी अभिभावक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सेक्टर-69 स्थित शेमरॉक स्कूल में प्लेवे क्लास की 60, नर्सरी35 और एलकेजी की 30 सीटों के लिए आवेदन मांगे हैं। सेक्टर-69 स्थित माउंट कार्मल स्कूल ने भी प्री-नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं।
अभिभावकों के लिए स्पेशल सेमिनार
शहर के कई प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को स्कूल कैरिकुलम और बच्चे के भविष्य को लेकर उनकी तैयारी को लेकर खास सेमिनार आयोजित कर रहे हैं।
अभिभावकों को स्कूल में बुलाकर उन्हें पूरी तरह संतुष्ट किया जाता है। मोहाली के ओरकेज स्कूल ने तो 1 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 होटल में अभिभावकों के लिए खास प्रोग्राम भी रखा है।